
नागपुर के रामटेक मे देवलापार मे पशु तस्करी का पर्दाफाश हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रामटेक के देवलापार पुलिस को पशु तस्करी किये जानकारी मिली। जानकारी के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर एक ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लिये जाने पर पुलिस ने पाया कि पशुओ को छिपाने के लिए सब्जियों के कैरेट का इस्तेमाल किया गया था। कैरेट के पीछे पशुओं को बांधकर रखा गया था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करथे हुए सभी पशुओ को छुडाया। इस मामले मे ट्रक चालक और उसके मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने इस मामले मे कारवाई करते हुए ’28 मवेशियों को छुड़ाया है।



