?php echo do_shortcode('[t4b-ticker]'); ?
A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

गयाज़ी से तर्पण करके लौट रहा बरेली का परिवार हुआ सड़क हादसे का शिकार, ट्रक का टायर फटने से हुई भिड़ंत, एक दर्जन घायल

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20240926 WA0009

रीठी-कटनी मार्ग पर हरदुआ के समीप बुधवार को एक भीषण सड़क हादसा घटित हुआ। जिसमें दमोह से कटनी की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने की दिशा से आ रही ट्रेवलर वाहन में सीधी टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैवलर में सवार लगभग 13 लोग घायल हो गए। चालक की हालत गंभीर है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई, राहगीर व स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।IMG 20240926 WA0010

वाहन में अंदर ही फंस गया था चालक

बताया गया कि ट्रैवलर की भिड़ंत इतनी भयानक थी कि ट्रैवलर में सवार चालक हादसे के बाद वाहन के अंदर ही फंस गया था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायसेन जिले के बरेली निवासी एक परिवार अपने रिश्तेदारों और परिचितों के साथ ट्रैवलर क्रमांक एमपी 04 जेएडएल 7540 में सवार होकर पितृपक्ष में तर्पण करने गया जी गया था। तर्पण से वापस लौटने के दौरान बुधवार सुबह लगभग 10:30 बजे कुठला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम हरदुआ के समीप दमोह से कटनी की तरफ जा रहे ट्रक क्रमांक सीजी 10 बी आर 9372 ने ट्रैवलर को सीधी टक्कर मार दी। ट्रैवलर वाहन में 18 लोग सवार थे, जिसमें से 13 लोग घायल हो गए। बताया गया कि ट्रक की जोरदार टक्कर लगने के कारण ट्रैवलर का चालक वाहन के अंदर ही फंस गया। जिसे बाद में पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकल गया।IMG 20240926 WA0008

ये हुए घायल, मौके पर पहुंची पुलिसIMG 20240926 WA0011

हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे में ट्रैवलर चालक अशोक पाण्डेय को गंभीर चोट आई हैं। जबकि रविश ठाकुर, अमित ठाकुर, योगेन्द्र ठाकुर, जितेन्द्र ठाकुर, विनीत ठाकुर, अनूप सिंह, शंकर सिंह, चंद्रकुमार सिंह, कोमल सिंह, विनय, नारायण, भजन लाल मामूली रूप से घायल हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रकरण की जांच शुरू कर दी है।

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!