
सीकर. श्री कल्याण राजकीय मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव नर्वज 2024 में खेल कुद व साहित्यिक सप्ताह चल रहा है। कार्यक्रम में लगभग 400 एम.बी.बी.एस. स्टूडेंट्स, 100 रेजिडेंट्स और मेडिकल कॉलेज व अस्पताल के डॉक्टर्स भी भाग ले रहे है। इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम स्पोर्ट्स कल्चरल इवेंटस, लिटरेरी इवेंट्स, इनफॉर्मल इवेंट्स का आयोजन किया जा रहा है।
एम.बी.बी.एस. 2021 बैंच द्वारा आयोजित फेस्ट में फैकल्टी, अन्य चिकित्सकों, रेजिडेंट्स व विद्यार्थियों ने कई कल्चरल प्रतियोगिताएं, सिंगिंग व डांसिंग तथा विभिन्न गेम्स में शिरकत की है। स्पोर्ट्स में क्रिकेट प्रतियोगिता में बॉयज में 2022 और गर्ल्स में 2021 बैच विजेता रहा। वॉलीबाल में बॉयज में 2021 और गर्ल्स में 2023 बैच विजेता रहा।
गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज, सीकर के इस ऑफिसियल फेस्ट ‘नर्वज’ का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। जिससे की मेडिकल स्टूडेंट्स में मानसिक तनाव को कम किया जा सके तथा वें पढाई के साथ-साथ अपनी संस्कृति व खेलों से भी जुडा रहे। यह कॉलेज की स्थापना के बाद का तीसरा उत्सव है।
कार्यक्रम प्रिंसिपल डॉ. शिवरतन कोचर, अतिरिक्त प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार के सानिध्य में तथा विभिन्न फैकल्टी के निर्देशन में आयोजित हो रहा है। इसमें 29 सितम्बर को फेस्ट के टाइटल स्पॉन्सर्स पीसीपी संस्थान व अन्य स्पॉन्सर्स और विजेताओं को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही विभिन्न इवेंट्स में अव्वल रहे मेडिकल स्टूडेंट्स को मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान की जायेंगी।





