A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

राजकीय विद्यालय आकदडा बना सैलानियों का पहली पसंद

राजकीय विद्यालय आकदडा बना सैलानियों का पहली पसंद

पालीIMG 20241004 WA0046

IMG 20241004 WA0045: सुमेरपुर उपखंड क्षेत्र के आज राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय आकदडा में इटली से भारत भ्रमण पर आए हुए विदेशी सैलानियों ने भारतीय शिक्षा पद्धति एवं छात्रों की शैक्षिक और सहशैक्षणिक गतिविधियों का अवलोकन करने के लिए विद्यालय का दौरा किया, विद्यालय में विद्यार्थियो से चर्चा करते हुए छात्रों द्वारा की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की जानकारी ली, प्रधानाध्यापक उत्तम चंद गर्ग ने उनको विद्यालय में चलने वाली सरकारी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विद्यार्थियों से मिलकर उनसे बात कर विदेशी सैलानी बहुत खुश व प्रभावित हुए, विद्यार्थियो को यादगार स्वरूप अध्ययन सामग्री वितरित की। साथ ही विद्यालय के अध्यापकों श्रवण सिंह देवड़ा, सुमेर सिंह योगी, सुरेन्द्र सिंह राठौड़ से भी विद्यालय एवं शैक्षिक उन्नति की जानकारी प्राप्त की।
आकदड़ा विद्यालय में पिछले माह में भी फ्रांस से शैक्षिक भ्रमण पे आए हुए विद्यार्थी अवलोकन हेतु आए थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!