A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

नरसीराम शास्त्री को मिलेगा भारत गौरव सम्मान

नरसीराम शास्त्री को मिलेगा भारत गौरव सम्मान 2024 जयपुर में होंगे सम्मानित l

 

राष्ट्रीय समाचार पत्र दिव्यांग जगत द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर दिव्यांग सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने पर ग्राम सालाहेड़ा

तहसील तिजारा जिला खैरथल- तिजारा निवासी नरसीराम शास्त्री को भारत गौरव सम्मान 2024 से 6 अक्टूबर 2024 रविवार को जयपुर में सम्मानित किया जाएगा lनरसी राम शास्त्री लगातार 16 वर्षों से समाज सेवा व दिव्यांग सेवा का कार्य कर रहे हैं इनको हाल ही में 5 जनवरी 2023 को भारत गौरव सम्मान 26 जनवरी 2023 गणतंत्र दिवस पर उपखंड प्रशासन तिजारा द्वारा एवं 30 अप्रैल 2023 को मुंबई

में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग द्वारा राष्ट्रीय रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है 8 जून 2023 को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सेवा सम्मान 2023 एवं 23 जुलाई 2023 को दिव्यांग जगत द्वारा द रियल हीरो अवार्ड 2023 से सम्मानित किया जा चुका है l पिछले कई वर्षों में जिला स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हो चुके हैं

Vande Bharat Live Tv News
Back to top button
error: Content is protected !!