A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

सपा कार्यकर्ताओं ने आज समाजवादी पार्टी का 32 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लाह से मनाया…

**ब्रेकिंग न्यूज**
👉👉सपा कार्यकर्ताओं ने आज समाजवादी पार्टी का 32 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लाह से मनाया…
✔️ सहारनपुर : अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी का स्थापना दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 2027 के विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव की भांति जीत हासिल करने का संकल्प लिया साथ ही भाजपा सरकार की उन

गलत नीतियों को जग जाहिर करने पर भी बल दिया इस दौरान मिष्ठान का वितरण भी किया गया इस अवसर पर पार्टी संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव समेत समस्त संस्थापकों के कार्यों की सराहना की गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि 32 वर्ष पूर्व पार्टी के संस्थापक व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद के विचारधारा को जन-जन तक

पहुंचाने के उद्देश्य से पौधारोपित किया था जो आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है और उसकी शाखाएं पार्टी को मजबूत करने का काम कर रही है उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत और अधिक कार्य करने पर बल देते हुए कहा कि संगठन की मजबूती ही हमारी ताकत का आधार है महानगर विधानसभा प्रभारी एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने कहा कि आज समाजवादी पार्टी पूरी मजबूती के

साथ बड़ी ताकत के रूप में उभर रही है जिसका उदाहरण 2024 का लोकसभा चुनाव है पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव के नेतृत्व में पार्टी तीसरी बड़ी ताकत के रूप में आई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार 2027 के विधानसभा चुनाव में भी हमें इसी प्रकार जीत हासिल करने का लक्ष्य निर्धारित करना होगा सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी ने कहा कि भाजपा सरकार कि गलत नीतियां आज

समाज में द्वेष की भावना फैला रही है जो समाज में पतन का कारण बन सकता है उन्होंने कहा कि समाज में जाति धर्म वर्ग विशेष मैं बांटने वाली व्यवस्था को समाप्त करना होगा और गलत नीतियों को आम नागरिक तक पहुंच कर भाजपा की दूषित मानसिकता को बताना होगा इस अवसर पर मिष्ठान का वितरण कर पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करने का संकल्प भी लिया इस मौके पर

महानगर महासचिव राजीव अग्रवाल , महानगर विधानसभा अध्यक्ष काशिफ अलवी , युसूफ प्रधान , नाजिम प्रधान , कुर्बान प्रधान , जाबिर प्रधान , चौधरी जुमला सिंह , अहमद उमर फरीदी , महफूज अंसारी , शाहिद मंसूरी , वेदपाल पटनी आदि मौजूद रहे!!ll
रिपोर्ट : एलिक सिंह

8217554083

Back to top button
error: Content is protected !!