A2Z सभी खबर सभी जिले की

राजस्थान पंचायती राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ जिला शाखा के चुनाव सम्पन्न

राजस्थान पंचायती राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ जिला शाखा के चुनाव सम्पन्न

IMG 20241005 WA0015 1

 

संवाददाता कोजराज परिहार/

जैसलमेर

 

05 अक्टूबर। राजस्थान पंचायती राज अतिरिक्त एवं सहायक विकास अधिकारी संघ जिला शाखा जैसलमेर के चुनाव 05 अक्टूबर को जी एक्सीलेंसी में प्रदेश सलाहकार सोहनलाल डारा के सानिध्य में, प्रदेश पर्यवेक्ष दौलतसिंह भाटी जिलाध्यक्ष जोधपुर के पर्यवेक्षण में निर्वाचन अधिकारी हरिसिंह भाटी पूर्व जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में सम्पन्न हुए जिसमें मूलाराम मंगल को अध्यक्ष, कैलाश चन्द्र पालीवाल व नारायण को उपाध्यक्ष, चन्दनसिंह को मंत्री,भगवानसिंह को संयुक्त मंत्री,मेहराराम को कोषाध्यक्ष,पदमाराम को प्रवक्ता एवं हरिराम चौहान को सर्व सम्मति से प्रदेश प्रतिनिधि चुना गया एवं उक्त सभी कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से निर्विरोध किया गया तथा निर्वाचन अधिकारी भाटी ने शपथ दिलाई। सोहनलाल डारा ने नवनिर्वाचित जिला कार्यकारिणी को बधाई दी तथा संगठन की प्रदेश स्तर की लंबित मांगों की ओर सरकार ध्यानाकर्षण हेतु अतिशीघ्र ज्ञापन प्रेषित करने की बात कही तथा दौलतसिंह भाटी पर्यवेक्षक ने भी नव कार्यकारिणी को बधाई दी तत्पश्चात सर्वसम्मति से हरिसिंह भाटी को जिला शाखा का संरक्षक मनोनीत किया गया। बैठक में गणपतलाल, श्री उम्मेदसिंह, रमेश कमार, मोनाराम, भोजाराम, हरिसिंह देथा व शैतानसिंह उपस्थित रहे। अंत में जिलाध्यक्ष मूलाराम मंगल द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समस्त उपस्थिति सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!