A2Z सभी खबर सभी जिले की

पितृपक्ष मेला 2024के शांतिपूर्ण और सफल समापन के उपल्छ्य में विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति द्वारा विष्णुपद मंदिर प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 05.10.2024 को, पितृपक्ष मेला 2024 के शांतिपूर्ण और सफल समापन के उपलक्ष्य में विष्णुपद मंदिर प्रबंधकारिणी समिति द्वारा विष्णुपद मंदिर प्रांगण में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, जिला पदाधिकारी महोदय एवं अन्य वरीय पुलिस/प्रशासनिक पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। समिति ने इस अवसर पर कहा कि इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति के बावजूद, मेला का आयोजन अत्यंत व्यवस्थित और सुरक्षित रहा। पितृपक्ष मेला के इस शांतिपूर्ण और सफल समापन का श्रेय वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय और जिला पदाधिकारी महोदय, गया की कड़ी मेहनत और समर्पण को जाता है। हम सभी इनके प्रति हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

त्रिलोकी नाथ डिस्ट्रिक्ट डिवीजन हेड गया
वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!