A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

विद्यालय से घर लौट रहे छात्र को दबंगों ने पीटा, पुलिस ने दर्ज़ किया मुकदमा

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज अंबेडकर नगर

जलालपुर अम्बेडकर नगर। विद्यालय से वापस आ रहे दलित छात्र की दर्जन भर लोगों ने पिटायी कर दी । शिकायत पर पुलिस ने चार ज्ञात व अन्य अज्ञात के विरुद्ध एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली जलालपुर अंतर्गत मंगुराडिला मदरहा निवासी सिकंदर ने शिकायत किया है कि उस का पुत्र विकास गुरुवार को बड़ा गांव विद्यालय में किताब देने के लिए गया था वापसी में जब वह घर जाने लगा तो विशाल, सूरज,वैभव अपने अन्य 10-12 अज्ञात लोगों ने उसे बुलाया और जाति सूचक गाली देते हुए मारपीट करने लगे। पिटायी से आंख के करीब गहरी चोट आयी। आरोप है विपक्षी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गये। मामलें में पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध एससी एसटी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई जारी है।

Show More

ANGAD YADAV AMBEDKAR NAGAR UP

🌺 वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज एवं समाचार पत्र 🎥 उत्तर प्रदेश 🌺🌺
Back to top button
error: Content is protected !!