A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा व दीपावली के दृष्टिगत तहसील शोहरतगढ़ सभागार कक्ष में कस्बा शोहरतगढ़ और बढ़नी के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग कर आपस में सौहार्द बनाये रखने की अपील की गयी।

सिद्धार्थ नगर। तहसील शोहरतगढ़ सभागार कक्ष में जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर व पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा आगामी त्यौहार नवरात्रि, दुर्गापूजा, दशहरा व दीपावली को सकुशल सम्पन्न कराने जनपद में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन किया गया । मीटिंग में उपस्थित कस्बा शोहरतगढ़ और कस्बा बढ़नी के संभ्रांत व्यक्तियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों से अपील की गयी कि सभी लोग एक दूसरे के धर्म की भावनाओं का सम्मान करें, जनपद में शांति व्यवस्था बनाये रखें, सामप्रदायिक सौहार्द बिगाड़नें की कोशिश करने वालों / असामाजिक तत्वों / किसी भी प्रकार की आपराधिक, अवांछित गतिविधियों के दिखाई देने पर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे । किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें बल्कि अफवाहों की पुष्टि उच्चाधिकारियों से करें तथा जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण का माहौल बनाये रखने में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करें ।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!