
बलौदाबाजार। जिला मुख्यालय में आज चंदा देवी तिवारी हॉस्पिटल की नई यूनिट का शुभारंभ पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता जिले के प्रभारी एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विशिष्ट अतिथि सांसद बृजमोहन अग्रवाल विशेष अतिथि बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल कसडोल विधायक संदीप साहू पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा पूर्व कृषक कल्याण आयोग अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा पाठ्य पुस्तक निगम अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी भाजपा जिला अध्यक्ष सनम जांगड़े नगरपालिका अध्यक्ष चितावर जायसवाल उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा अस्पताल के नए परिसर का उद्घाटन फीता काटकर दीप प्रज्वलन करकिया गया उसके पश्चात संपूर्ण अस्पताल परिसर का दौरा अतिथियों द्वारा किया गया।
[yop_poll id="10"]






