A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशकुशीनगरताज़ा खबर

अन्तर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, एक अदद पीकप वाहन से तस्करी कर ले जायी जा रही हरियाणा निर्मित 60 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब (वाहन सहित कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये) के साथ 02 शराब तस्करों को किया गया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी खड्डा उमेशचन्द भट्ट के नेतृत्व में अवैध शराब बिक्री/निष्कर्षण/परिवहन के रोक थाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.10.2024 को थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पनियहवा ढाला के पास से एक अदद पीकप वाहन नं0 UP 20 AT 7436 से तस्करी कर ले जायी जा रही कुल 60 पेटी 529.20 लीटर मैक डावेल नं0 हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त 01 मंजीत पुत्र नरेश साकिन रोहणा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत राज्य हरियाणा 02. सागर पुत्र सीताराम साकिन रोहणा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत राज्य हरियाणा को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

*पंजीकृत अभियोग-*
मु0अ0सं0 178/2024 धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम व 318(4)/319(2)338/336(3)340(2) बीएनएस

*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
01- मंजीत पुत्र नरेश साकिन रोहणा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत राज्य हरियाणा
02- सागर पुत्र सीताराम साकिन रोहणा थाना खरखौदा जनपद सोनीपत राज्य हरियाणा

*बरामदगी का विवरण-*
1. 60 पेटी (529.20 लीटर) मैक डावेल नं0 1 हरियाणा निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब (अनुमानित कीमत लगभग 05 लाख रुपये)
2. वाहन संख्या UP 20 AT 7436 (अनुमानित कीमत लगभग 10 लाख रुपये)

*गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-*
1-थानाध्यक्ष अजय कुमार पटेल थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
2-उ0नि0 रामसिंह थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
3-हे0का0 अरविन्द गिरी थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
4-का0 विकास यादव थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
5-का0 धीरज कुमार थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
6-का0 विक्रान्त शुक्ला थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
7-का0 ज्ञानप्रकाश चौहान थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर
8-का0 संजय यादव थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर

ASHOK SHARMA KUSHINAGAR UP

कुशीनगर से अशोक शर्मा की रिपोर्ट Mobile.9519051681
Back to top button
error: Content is protected !!