A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

दुर्घटना में घायल आशा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी ली

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी । कलेक्टर संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक के.वही. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने आज केसली में हुए एक्सीडेंट में घायल आशा कार्यकर्ताओं के स्वास्थ्य की जानकारी संबंधित डॉक्टर से ली। घायल आशा कार्यकर्ता ग्राम मोहासा ब्लाक केसली की सरस्वती कर्मी, ग्राम खरखरी की सुनीता कुर्मी, ग्राम नवलपुर की खुशबू खान, खमरिया की श्रीमती अनीता घोषी, भरदी की श्री बाई एवं महुआखेड़ा की रजनी लोधी हैं। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर विजय डहेरिया, बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज की डीन पी एस ठाकुर, मुख्य चिकिScreenshot 20241009 204930 Facebook

Screenshot 20241009 204920 Facebook

Screenshot 20241009 204912 Facebook एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ममता तिमोरे, महिला बाल विकास अधिकारी बृजेश त्रिपाठी सहित अन्य डॉक्टर एवं अधिकारी मौजूद थे। केसली चौराहे पर आज एक वाहन दुर्घटना में घायल आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देखने कलेक्टर बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे जहां उन्होंने डॉक्टरों की टीम से उनकी स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी घायल आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अच्छे से अच्छा इलाज हो और जहां भी जांच की आवश्यकता हो उनकी जांच कराई जाए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!