A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

घरेलू गैस सिलेंडर दुरुपयोग रोकने विशेष अभियान चलाया

Screenshot 20241009 212844 Facebook

Screenshot 20241009 212830 Facebook। सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देशानुसार घरेलू गैस सिलेण्डर के दुरूपयोग को रोके जाने हेतु विशेष अभियान चलाकर खाद्य विभाग सागर के जॉच दल द्वारा सागर देवरी हाईवे पर ग्राम चितौरा में स्थि‍त प्रतिष्ठानों की जॉच की गई जिसमें आशीष किराना एवं सीमेन्ट स्टोर पर घरेलू गैस सिलेण्डर के माध्यम से रिफिलिंग होती पाई गई। मौके से 2 रिफिलिंग किट, एवं 9 भरे घरेलू सिलेण्डर एवं 1 खाली गैस सिलेण्डर जप्त किये गये। इसी प्रकार राहुल जैन किराना दुकान से भी 4 घरेलू सिलेण्डर जिसमें 2 भरे एवं 2 खाली सिलेण्डर एवं 1 रिफिलिंग किट जप्त किये गये एवं मनोज पटेल की दुकान से भी 2 घरेलू गैस सिलेण्डर पाये जिसके संबध मे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही किये जाने के कारण उन्हे जप्त किया गया। इस प्रकार जॉच के दौरान कुल 3 गैस रिफिलिंग किट के साथ कुल 16 घरेलू गैस सिलेण्डर जप्त किये गये। जिनका कुल मूल्य लगभग 51000 रूपये है। उक्त कार्यवाही खाद्य विभाग के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी निशांत पाण्डेय, श्रीमति चारू जैन, अमित साहू, सार्थक तिवारी एवं श्रीमति पलक खरे के द्वारा की गई। उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध द्रविकृत पेट्रोलियम गैस वितरण एवं विनिमय नियंत्रण आदेश 2000 के तहत प्रकरण तैयार कर कार्यवाही हेतु कलेक्टर की ओर प्रेषित किये जा रहे है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!