A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

विधि विधान से पुरोहितों ने कराया शस्त्र पूजन। लगे हर हर महादेव के नारे

1002536536

1002536541

कानपुर के किदवई नगर में उसे समय भक्ति भावना की झलक देखने को मिली जब शस्त्र पूजन में सामूहिक रूप से आचार्य पं विमल शास्त्री के द्वारा अन्य विद्वान ब्राह्मणों ने विधि विधान से पूजन कराया। वीरेंद्र सिंह वैवाहिक मंच के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ो की संख्या में लोग उपस्थित हुए। कार्यक्रम में पहुंचे अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष मनोज भदौरिया का स्वागत माल्यार्पण कर आयोजक वीरेन्द्र चौहान ने किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मनोज सिंह भदौरिया ने कहा की विजयदशमी पर्व बुराइयों पर अच्छाई की जीत का पर्व के रूप में मनाया जाता हैं। रावण कोई साधारण व्यक्ति नही बल्कि विद्वान ब्राह्मण था किन्तु अपने आचरण और व्यवहार के कारण उसका अन्त हुआ। मुख्य अतिथि मनोज भदौरिया ने बताया कि अगर रावण ना होता तो हमको राम भी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के रूप में ना मिलते। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि हम सभी को अपने भीतर छुपे अहंकार को मारना होगा तथा समाज एवं मातृभूमि सहित बहन बेटियों की इज्जत मान मर्यादा का भी ख्याल रखना होगा तब कही जाकर हम एक बेहतर मानव बन सकेंगे। शस्त्र पूजन के दौरान आयोजक वीरेंद्र सिंह चौहान के द्वारा सभी को पान वितरित किए गए इस दौरान मुख्य रूप से जितेन्द्र सिंह चौहान
पीयूष मिश्रा रवि सिंह रमेश शर्मा केडी पांडे मनोज सिंह अमित मिश्रा रामशरण सिंह कुलजीत सिंह सुरजीत सिंह चड्ढा इंद्रजीत सिंह मयंक गुप्ता धीरज यादव जय सिंह परिहार नवीन राजपूत प्रवीण सिंह एसवीर सिंह पप्पू तिवारी राजेश त्रिपाठी गुड्डू तिवारी ज्ञानेंद्र जायसवाल नीलम सिंह रेनू शुक्ला विकास त्रिपाठी धीरू विकास मिश्रा देवराज सिंह अवधेश चौहान शिव मिश्रा सुनील शर्मा शालिनी सिंह राममूर्ति सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे

Back to top button
error: Content is protected !!