186वां प्राचीन रामलीला महोत्सव :
विभीषण के सहयोग से श्री राम ने दशानन रावण की नाभि में मारा तीर, रावण मरा
-आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का हुआ दहन फरीदपुर (बरेली)। प्राचीन रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित 186वें रामलीला महोत्सव में चंद्रपाल बृजवासी रामलीला मंडल नवाबगंज द्वारा रविवार को दशानन रावण बध की लीला का मंचन किया। विजयदशमी शनिवार की होने के कारण रावण वध की लीला का मंचन शनिवार को नहीं किया गया। शिव भक्त रावण ने अपनी पत्नी मंदोदरी की बात नहीं मानी और अहंकार के कारण सोने की लंका जलकर हो गई राख, लंका के एक से एक महारथी कुंभकरण, मेघनाथ आदि हो गए धराशाई। आज श्री राम और शिव भक्त रावण के बीच महासंग्राम हुआ कस्बा के मोहल्ला परा के विशालकाय रामलीला प्रांगण में राम रावण के युद्ध को देखने के लिए सैकड़ो राम भक्त पहुंचे और आतिशबाजी का आनंद लेते हुए रावण के पुतले के दहन को देखकर जोरदार तालिया के साथ सभी ने प्रेम से बोला जय श्री राम। विभीषण के सहयोग से श्री राम ने दशानन रावण की नाभि में मारा तीर और रावण मारा गया। आतिशबाजी के साथ रावण के पुतले का दहन हुआ।राम लीला में देर रात्रि तक राम भक्तों ने लीला आदि का आनंद लिया। 186वां रामलीला महोत्सव मोहल्ला परा में लगे झूले, मिक्की माउस, ट्रेमपुलीन आदि का बच्चे लुफ्त उठा रहे हैं। वहीं कई तरीके के स्टॉल मेले की शोभा को बढ़ाया। समिति के संरक्षक राजेश चंद्र मिश्रा आदि के दिशा निर्देशन में 186वां प्राचीन रामलीला महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। रामलीला महोत्सव में विशेष रूप से समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, मीडिया प्रभारी अमित तोमर, गोपाल मिश्रा, जीतू राठौर, अशोक कुमार मौर्य, शिव ओम शर्मा, राजेंद्र मिश्रा, डॉक्टर मनोज सक्सेना, राजेश मिश्रा, अजय मिश्रा, सर्वेश कुमार शुक्ला सहित कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारीयों का विशेष योगदान के साथ साथ उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, क्षेत्राधिकारी, नायब तहसीलदार, कोतवाल सहित स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि कल 14 अक्टूबर सोमवार को कस्बा के परंपरागत मार्गो से श्री राम जी की राजगद्दी शोभा यात्रा निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी देर रात्रि तक जारी रहीं।
विश्व युवा कौशल दिवस पर एक्सल डाटा सर्विसेज में कार्यक्रम, बीडीओ ने बांटे प्रमाणपत्र
15/07/2026
SNMMCH की बदहाल व्यवस्था पर मुख्य सचिव को शिकायत, अधीक्षक की कार्यशैली पर जांच एवं तबादला की मांग
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक गया द्वारा अभियोजन इकाई, त्वरित विचारण (speedy Trial) एवं T.M.S.(Trial Monetring System) पर अपलोड कांडों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई l
15/07/2026
मिशन शक्ति: ‘बहू–बेटी सम्मेलन’ के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न, 41 प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
15/07/2026
वरीय पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) गया के द्वारा जनता दरबार में आमजनों की शिकायतें सुनी गई l
15/07/2026
रविवार को 78 सेंटर पर आयोजित की जाएगी झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा
15/07/2026
राजधानी लखनऊ पुलिस ने बच्चा चोरी करने वाले गिरोह का किया खुलासा
15/07/2026
उपायुक्त व एसएसपी ने झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को दी भावभीनी श्रद्धांजलि राजकीय सम्मान के साथ हुए सुपुर्द-ए-खाक
15/07/2026
कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खिजरसराय के बाना गांव में धान की रोपाई का किया निरीक्षण l
15/07/2026
उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक संपन्न
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!