A2Z सभी खबर सभी जिले की

पराली जलाने पर छह किसानों पर लगाया गया 15 हजार रुपये का जुर्माना

पीलीभीत। पराली जलाने पर छह किसानों पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। राजस्व विभाग एवं कृषि विभाग की ओर से की गई कार्रवाई में कृषक ग्राम कुरईया कला निवासी कुलविंदर सिंह पर पांच हजार, बीसलपुर निवासी रेशम सिंह पर पांच हजार, जहानाबाद के गांव मुगलाखेड़ा परगना निवासी कृपाल सिंह पर 2500 और कलीनगर के रानीगंज निवासी अनिल कुमार पर 2500 रुपये जुर्माना डाला गया है।
दोषी कृषकों की पीएम सम्मान निधि रोकने के साथ ही विभिन्न विभागों की योजनाओं के लाभ से वंचित किया जाएगा। साथ ही इन कृषकों के असलहा लाइसेंस की जांच की जाएगी। असलहा निलंबन के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!