
मंडला नैनापुर विकासखंड की ग्राम जलतरा में खेत में कीटनाशक दवाई के छिड़काव करने के दौरान एक युवक को जहरीली सर्प ने डस लिया इस दौरान युवक की मौत हो गई जानकारी के अनुसार नैनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पिंडरई चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलतरा में लोचन गुमास्ता पिता स्वर्गीय गया प्रसाद गुमास्ता उम्र 35 वर्ष जाति लोधी निवासी ग्राम जलतरा अपने खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव कर रहा इसी दौरान खेत में कीटनाशक दवा का छिड़काव करते करते लोचन गुमास्ता को जहरीली सर्प ने काट लिया जिससे लोचन गुमास्ता बेहोश हो गया और बेसुध अवस्था में परिजनों के द्वारा उसे नैनपुर सिविल अस्पताल लाया गया इस दौरान लोचन की मौत हो गई वहीं सिविल अस्पताल के मेमो जारी किया गया जानकारी लगने के नैनपुर पुलिस थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजालदा के निर्देशन में पुलिस थाने में पैड्स उप निरीक्षक निधि नाम और आरक्षक राम मोहन सिविल अस्पताल पहुंचे पुलिस द्वारा मार्ग कायम कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया 




