A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

तरारी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटे पदयात्री

तरारी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में जुटे पदयात्री

IMG 20241016 WA0001 1

आरा। भोजपुर जिले के तरारी विधानसभा उपचुनाव की तैयारी में पदयात्री जुट गए हैं। उपचुनाव की तैयारी को लेकर पदयात्री राकेश तिवारी, शशिकांत प्रसाद, अभिषेक बाबा और पंचम तिवारी ने तरारी विधानसभा क्षेत्र के तीन पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान सहियारा, जगजीवन पुर और मोआप खुर्द गांव के लोगों साथ बैठक की। बैठक को डॉक्टर शैलेंद्र कुमार, रमेश सिंह तथा वेंकटेश कुमार समेत कई ग्रामीणों ने संबोधित किया। बैठक में लोगों को बताते हुए अभिषेक बाबा ने कहां की प्रशांत किशोर पदयात्रा कर लोगों के जीवन में सुधार लाने का प्रयास कर रहे हैं। शशिकांत प्रसाद ने कहा की प्रशांत किशोर बिहार के लोगों को बिहार में ही रोजगार की व्यवस्था बनाने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं। पंचम तिवारी ने कहां की पदयात्रा करने से बिहार के लोगों की समस्याओं की जानकारी मिल रही है। राकेश तिवारी ने बताया कि प्रशांत किशोर बिहार के बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए पदयात्रा के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रहे हैं। मौके पर जावेद अख्तर, निर्मल सिंह, रितेश कुमार, मोहम्मद नसीम, शशि कुमार शाह तथा गोविंद कुमार शर्मा थे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!