A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरमध्यप्रदेशसागर

वार्ड में चल रहे अनैतिक व्यापार की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची महिलाएं

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मकरोनिया नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 9 की महिलाएं एसपी कार्यालय पहुंची। उनके द्वारा सीएसपी नीलम चौधरी को ज्ञापन सौपा गया। ज्ञापन में महिलाओं ने कहा कि वार्ड क्रमांक 9 में अनैतिक व्यापार चल रहा है। वार्ड में असामाजिक तत्वों का आना-जाना लगा रहता है। गाड़ियां उनके घरों के सामने खड़ी करते हैं आसपास के लोग परेशान हो रहे हैं। महिलाओं ने बताया की गाड़ियां घरों के सामने लगाने से मना करने पर गालीयां दिया करते हैं विवाद की स्थिति निर्मित होती है मकरोनिया पुलिस थाना में शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। मामले में सीएसपी ने महिलाओं को आश्वासन देते हुए कहा कि यदि अनैतिक व्यवहार चल रहा है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच करेंगे। शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया कि वार्ड क्रमांक 9 में माहौल खराब हो रहा है। मामले की शिकायत करने थाने गए थे लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस भी महिला के घर आती है लेकिन अनैतिक गतिविधियां बंद नहीं हो पा रही। घर के सामने से गाड़ी हटाने के लिए बोलते हैं तो जान से मारने की धमकी दी जाती है। वार्ड वासी अभिषेक आरटीआई ने बताया कि वह पढ़ाई करता है लेकिन मोहल्ले का माहौल खराब होने से पढ़ाई नहीं कर पा रहा है मोहल्ले की एक महिला के द्वारा अनैतिक व्यापार किया जा रहा है उनके घर ग्राहक आते रहते हैं।। घर के सामने गाड़ी खड़ी कर देते हैं गाड़ी हटाने पर गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दिया करते हैं। मकरोनिया पुलिस थाना द्वारा भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।1000042328

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!