
पलवल में 20 अक्टूबर 2024 दिन रविवार को कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी चौधरी करण सिंह दलाल अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों की एक मीटिंग ब्राह्मण धर्मशाला पलवल में कर रहे हैं । जिसमें अपने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करेंगे और उनके साथ जो हुआ है जो प्रशासन द्वारा हुआ है उसके बारे में चर्चा करेंगे , पूरे इलेक्शन पर समीक्षा होगी बताएंगे के काउंटिंग से एक दिन पहले 38 मिनट के लिए लाइट क्यों गई सीसीटीवी कैमरा क्यों बंद हो गये और शासन प्रशासन को शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई उनकी उन्होंने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर के सारी बातें संज्ञान में लाई गई और जो उनके साथ हुआ है उस पर पूरी समीक्षा करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने शासन प्रशासन पर भी खूब आरोप लगाए।














