A2Z सभी खबर सभी जिले की

झांसी बबीना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा पखवाड़ा मनाया गया

बबीना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत आज बबीना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में सभी कर्मचारी एवं अधिकारी गण मौजूद रहे यह कार्यक्रम राज्य सरकार के आदेश अनुसार झांसी ललितपुर टोल वे लिमिटेड के परियोजना प्रमुख श्री प्रदीप कुमार के दिशानिर्देशन में प्लाजा प्रबंधक अभिषेक कुमार सिंह के द्वारा रोज एक नये कार्यक्रम का आयोजन किया गया 2 अक्टूबर से निरंतर बबीना टोल प्लाजा पर किया जा रहा है और आज इसका 16 अक्टूबर 2024 को समापन है राज्य सरकार के आदेश अनुसार सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए लोगों को जागरूक करने के लिए यह पखवाड़े का आयोजन किया गया आज समापन के दिन भी बबीना टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया यह छोटे बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं इन बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियम के बारे में बताया गया समझाया गया और साथ ही साथ बच्चों ने भी शपथ ली कि घर जाकर हम अपने पापा को भाई को बहन को सभी को सड़क सुरक्षा के बारे में बताएंगे और समझाएंगे की दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें दो पहिया वाहन पर दो से अधिक व्यक्ति ना बैठे चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए सरकार द्वारा निर्धारित रोड नियमों का पालन करेंगे नशे की हालत में गाड़ी नहीं चलाएंगे मोबाइल फोन पर बात करते समय गाड़ी नहीं चलाएंगे किसी के बहकावे में आकर किसी प्रकार की कलाबाजी रोड पर नहीं करेंगे सड़क पर घायल पड़े व्यक्ति की मदद करेंगे इस कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया झांसी ललितपुर टोल वे प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह कार्यक्रम भिन्न-भिन्न जगह पर कराया गया जैसे स्कूल अस्पताल चौराहा होटल लोगों को बताया गया समझाया गया वहीं कार्यक्रम में मौजूद रहे प्लाजा मैनेजर आकाश शर्मा, अंकित, लाखन ,सुनील , भूपेंद्र , जितेंद्र व बबीना टोल प्लाजा के सभी टोल प्लाजा कर्मी मौजूद रहे.

प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी IMG 20241016 WA0027

IMG 20241016 WA0030 IMG 20241016 WA0031 IMG 20241016 WA0025 IMG 20241016 WA0024

IMG 20241016 WA0019 IMG 20241016 WA0018 IMG 20241016 WA0016 1 IMG 20241016 WA0015 1 IMG 20241016 WA0012 1

प्रदीप यादव दादा पत्रकार बबीना झांसी

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!