
देश मैं कई स्थानों पर खाने में भूख यूरिन आदि घटनाओं को देखते हुए इस बार खाद्य विभाग पूरी तरह से हाई अलर्ट मोड पर आ चुका है जिसको लेकर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी का दौर लगातार जारी है शुक्रवार को खाद्य इंस्पेक्टर ने नगर के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी करते हुए खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया साथ ही दुकानदारों को मिलावटी खाद्य पदार्थ न बेचने की सख्त चेतावनी दी है जानकारी देते हुए खाद्य इंस्पेक्टर उपासना शाह ने बताया कि दीपावली पर्व पर बाजार में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बाढ़ आ जाती है मिलावटी खाद्य पदार्थों के सेवन से गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है इसके साथ ही दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के प्रयास में खाद्य पदार्थों में धड़ल्ले से मिलावट करते हैं इसकी रोकथाम के लिए लगातार छापेमारी जारी है शुक्रवार को पुणे रोड चंपापूर्वा नगर पालिका के आसपास राजधानी मार्ग समेत अन्य स्थानों पर स्थित मिठाई की दुकानों परचून की दुकानों पर जाकर निरीक्षण किया उन्होंने बताया कि हालांकि किसी भी दुकान का सैंपल नहीं लिया गया है दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई है दुकानदारों से कागज के प्रिंटिंग लिफाफे में लोगों को खाद्य सामग्री किसी भी कीमत पर न देने की चटनी दी गई है








