मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा में तेंदुए ने महिला पर किया हमला… किसानों पर भी झपटा, डंडे लेकर दौड़े लोगों ने बचायाठाकुरद्वारा के गांव भायपुर के जंगल में धान काट रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। महिला की चीख सुनकर लाठी-डंडे लेकर दौड़े ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ जंगल में भाग निकला। परिजन महिला को अस्पताल ले गए। किसान भी दोबारा धान कटाई में जुट गए तभी फिर अचानक फसल से निकल कर तेंदुआ उनकी ओर लपका। पहले से सचेत ग्रामीणों ने उसे भगा दिया। इसके बाद से किसानों में दहशत है, उन्होंने गांव में पिंजरा लगवाने की मांग की है। गांव में शुक्रवार को सुबह आठ बजे राजीव कुमार व उसकी पत्नी अखिलेश रानी गांव के अन्य किसानों के साथ खेत में धान काट रहे थे। तभी अचानक एक तेंदुआ वहां आया और उसने धान कट रही महिला पर हमला बोल दिया।महिला ने शोर मचाया और उससे बचने की बचने का प्रयास किया तो तेंदुए ने महिला के दोनों कंधों पर पंजा मार कर उसे घायल कर दिया। महिला की चीख सुनकर आसपास के किसानों ने मौके पर पहुंचकर महिला को तेंदुए के चंगुल से छुड़ाया। तेंदुआ वहां से भाग गया। किसान फिर अपने खेतों में काम करने लगे लेकिन कुछ देर बाद तेंदुआ वहां फिर आ गया उसने किसान मोबिन पर हमले का प्रयास किया लेकिन किसान पहले से सावधान थे। उन्होंने डंडे लेकर तेंदुए को दौड़ा दिया। इस पर तेंदुआ वहां से भाग गया। परिवार के लोग घायल अखिलेश रानी को लेकर सीएचसी पहुंचे।महिला को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवा कर उपचार कराया। घटना से गांव में दहशत है। गांव के शाहबाज, शारिक, मोमिन आदि ने बताया कि गांव में एक माह से तेंदुए का आतंक है। बृहस्पतिवार को तेंदुए ने गांव के पास स्थित तालाब पर एक बछड़े को खाकर अपनी भूख मिटाई थी। तेंदुआ तालाब पर पानी पीने आता है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। इस क्षेत्र के वन विभाग के दरोगा केपी सिंह का कहना है कि तेंदुआ भायपुर के अलावा दुल्हापुर, सबलपुर आदि गांव में भी दिखाई दे रहा है। वे अधिकारियों से अनुमति लेकर इस क्षेत्र में पिंजरा लगवाने का प्रयास कर रहे हैं।तेंदुआ – फोटो मौ दीन पत्रकार भोजपुर जिला मुरादाबाद
पूर्णिया में आधार केंद्रों पर मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं, तय शुल्क से अधिक राशि लेने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई: जिलाधिकारी
07/07/2026
CM Yogi Varanasi Visit: दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ
07/07/2026
चंदौली और वाराणसी में आज रिमझिम वर्षा से मौसम सुहावना हो गया है। मानसून के सक्रिय रहने के कारण पूर्वांचल के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने भी पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश और कहीं-कहीं गरज-चमक की संभावना जताई है।
07/07/2026
शहर से डेयरियों को बाहर करने की कार्यवाही तेज, लापरवाही बरतने वाले 155 डेयरी संचालको का आवंटन निरस्त
07/07/2026
वाटर स्पोर्ट्स कैनोइंग – कयाकिंग जूनियर/सब जूनियर स्मिता नेशनल चैंपियनशिप में प्रगति शर्मा ने जीते 03 पदक एवं भूमिका राय ने 02 पदक जीते
07/07/2026
सिदगुवा फर्नीचर क्लस्टर के विकास कार्यों की प्रगति का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, अक्टूबर 2026 तक अधोसंरचना कार्य पूर्ण करने के लक्ष्य
07/07/2026
कलेक्टर ने रामेश्वर नगर की शाला में दी दस्तक, संचालित कक्षा में बच्चों से किया आत्मीय संवाद
07/07/2026
विद्यालय में नशा मुक्ति अभियान, विद्यार्थियों ने ली नशा नहीं करने की शपथ
07/07/2026
ग्रामीण सेवा शिविर- 2026’ ’ग्रामीण सेवा शिविर में पुश्तैनी मकान का पट्टा मिलने से पूरी हुई तुलसी देवी की वर्षों पुरानी अभिलाषा’
07/07/2026
मीरजापुर थाना को०देहात पर पूर्व में पंजीकृत जिम जिहाद से सम्बन्धित गैंग लीडर व गैंग के अन्य सक्रिय सदस्यों द्वारा अपराध से अवैध रूप से अर्जित की गयी कीमत – र 11 करोड़ 66 लाख 35 हजार की सम्पत्ति अन्तर्गत धारा 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत की गयी कुर्क
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!