
*पहली राेटी गाय की, परंपरा जीवित रखने काे अभियान चला रही गाेशाला : रागिनी सिंह*
*धनबाद :* झरिया बस्ताकोला स्थित श्री झरिया गोशाला की घर की पहली रोटी गाय के नाम कार्यक्रम का आज तीन साल कुछ माह हो गया है। शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी गोशाला पहुंचकर गाय माता को रोटी ओर गुड़ चना खिलाया। इस मौके पर रागिनी ने तुला दान में अपने शरीर के वजन के बराबर गाय का गौ भोजन गौशाला में दान किया। इस दौरान रागिनी सिंह कमिटी के द्वारका प्रसाद गोयनका, मुरलीधर पोद्दार, अनील खेमका, निशांत गोयनका, हरिराम गुप्ता सहित अन्य सदस्यों से मिले। रागिनी सिंह ने कहा कि सनातन धर्म में परंपरा रही है कि परिवार में बनने वाली पहली रोटी गाय के हिस्से की होती है। बस्ताकोला गाेशाला ने इस परंपरा को जीवंत करने की कोशिश की है और वर्तमान में यह एक अभियान का रूप ले चुका है। जब तक जीवित रहेंगे रहेंगे तब तक गोमाता को सेवा करते रहेंगे। साथ ही कहा कि हम लोग अपने जन्मदिन या दोस्तों को पार्टी मनाने के लिए बड़े-बड़े होटल एवं रेस्टोरेंट में पैसा खर्चा कर चले आते हैं। यही जन्मदिन अगर गोशाला में आकर गो सेवा किया जाए, इससे बड़ा पुण्य कुछ नही होगा। वही पहली रोटी गाय का संस्थापक अनिल खेमका ने कहा कि 3 साल कुछ माह पूरा हो गया है। आगे भी इसी तरह लोगों को जोड़कर इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाएंगे। आज स्थिति ये है कि गौ भक्तों की लंबी सूची बन चुकी है।














