
वाल्मीकि मेले में लोगों को गुदगुदाएंगे किशोर भानुशाली
अलीगढ़ । महर्षि वाल्मीकि महोत्सव मेला समिति के संस्थापक संयोजक संदेश राज ने बताया कि 22 अक्तूबर को शाम 4 बजे रामलीला मैदान में वाल्मीकि मेले का आयोजन किया जाएगा । इसमें भाबी जी घर पर हैं के मुख्य कलाकार किशोर भानुशाली लोगों को खूब गुदगुदाएंगे । मॉडल सोनिका सिंह ने बताया कि मेले में नृत्य , गायन , रूप सज्जा प्रतियोगिता में प्रतिभाशाली बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा । मेला अध्यक्ष मोनू दीवान ने बताया कि मेले में नगर निगम सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा । मौके पर गुरबख्श सिंह , प्रदेश अध्यक्ष स्नेहा शर्मा , ज्योति वार्ष्णेय , पं . अनिल शर्मा , डॉ एके शर्मा आदि थे ।
[yop_poll id="10"]




