
जिले में साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस की प्रभावी कार्रवाई
चोरी हुए 20 मोबाइल ट्रेस कर मालिकों को किया सुपुर्द 50 लाख रुपए साइबर ठगी के रुपए भी दिलवाए वापस नीमकाथाना पुलिस ने 1 सितंबर 2024 से 22 अक्टूबर तक की प्रभावी कार्रवाई
तीन साइबरों के विरुद्ध की गई कार्रवाई।
नीमकाथाना पुलिस ने की कार्रवाई।

उच्च अधिकारियों के निर्देशन व राज्य में साइबर ठगी के प्रकरणों में हो रही वृद्धि पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक साइबर क्राइम राजस्थान जयपुर के निर्देशानुसार सीकर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह व सीकर एसपी भवन भूषण यादव व जिला पुलिस अधीक्षक नीम का थाना गिरधरलाल शर्मा के निर्देशन में नीम का थाना पुलिस द्वारा 1 सितंबर 2024 से लेकर 22 अक्टूबर 2024 तक प्रभावी कार्रवाई करते हुए जिले की साइबर सेल की मदद से थाना अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधियों को डिटेल कर तीन साइबर ठगों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई है जिसके तहत चलाए गए ऑपरेशन एंटीवायरस अभियान के तहत लोगों के द्वारा CEIR पोर्टल पर दर्ज गुमशुदा मोबाइल को ट्रेस कर करीब 20 मोबाइल जिनकी अनुमानित लागत ₹4 लख रुपए के मोबाइल वापस परिवादियों को आज सुपुर्द किए गए
साथ में तीन साइबर ठगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए साइबर ठगों के द्वारा ठगी गई राशि के तहत साइबर क्राइम पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए परिवादियों को लगभग 50 लाख रुपए नीमकाथाना पुलिस ने वापस दिलाए पुलिस ने सभी से आग्रह किया कि मोबाइल गुम होने पर MHA द्वारा संचालित पोर्टल सर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करावे ताकि मोबाइल को ट्रेस किया जा सके
पुलिस की ओर से चलाए गए एंटीवायरस अभियान के तहत साइबर सेल की टीम के कांस्टेबल सागरमल, बनवारी लाल और राजेश कुमार साथ में दीपक कुमार कांस्टेबल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही
सीकर रेंज इजी सत्येंद्र सिंह व नीमकाथाना एसपी भवन भूषण यादव ने नीम का थाना साइबर सेल को तीन ठगो के विरुद्ध कार्रवाई करने पर तीनों साइबर सेल के कांस्टेबल की पीठ थप थपा कर हौसला बढ़ाया




