A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

पुलिस चौकी कोहना के सामने चोरों ने घटना को दिया अंजाम।

1002609219

1002609216
कानपुर नगर
थाना नवाबगंज के अंतर्गत राम निहालपुर गांव में लक्ष्मन पुत्र मुंशी के यहां दो दिन पहले चोरी हुई थी लक्ष्मण अपने गांव गया हुआ था घर में कुछ बच्चे और एक महिला थी जो खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए देर रात चोरों ने गेट के ऊपर बने टाल के रास्ते घर में प्रवेश किया और कमरे में बंद तला तोड़कर घर के जेवर जिसमें हार कई अंगूठियां कमर पेटी बिछिया मंगलसूत्र तथा चांदी के जेवर सहित लगभग चालीस हजार से ज्यादा की नगदी भी उठा ले गए। पीड़ित ने नवाबगंज थाने में तहरीर दी है लक्ष्मण ने बताया की 4 से 5 लाख के लगभग कीमत के हमारे जेवर थे। 19 तारीख के बाद से आज तक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है परिजनों के मुताबिक पुलिस ने तीन नाबालिक बच्चों को उठाया था पूछताछ के बाद उन्हें भी छोड़ दिया गया। आसपास सीसीटीवी कैमरे लगे हैं लेकिन वह भी खराब पड़े हैं। आसपास गांव के तमाम लोग बैराज पर मछली का शिकार करने आते हैं जबकि गंगा नदी में मछली मारना प्रतिबंधित है। गंगा बैराज पुल के दोनों तरफ गंगा बैराज चौकी और कोहना चौकी है। इसके बाद भी मछली मारने वालों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती है सूत्रों की मांने तो इन मछली मारने वालों में कई अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी हैं। जो देर रात इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं। लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की बैराज पर मछली मारने में कार्यवाही इसलिए नहीं की जाती की पुलिस को इनसे पैसा मिलता है। हमारा अखबार इस कथन की पुष्टि नहीं करता है। लक्ष्मन पुत्र मुन्सी निवासी राम निहालपुर ने बताया कि मकान पर पारूल भगवान देई व बरसाना रहती थी कल रात करीब 10 बजे सभी लोग बना खाकर छत पर सोने चले गए सुबह करीब 6 बजे सभी लोग नीचे आये तो देखा कि कमरे का ताला टूटा था जेवर के डिब्बे बिखरे पड़े थे बड़े बक्से का ताला भी टूटा हुआ था। सारे जेवर गायब थे और घर में ₹40000 से ज्यादा की रखी हुई नगदी भी चोर जेवर के साथ उठा ले गए। पीड़ित गंगा बैराज चौकी के चक्कर लगाकर थक चुका है। लक्ष्मण ने बताया कि अगर पुलिस चोरी का अति शीघ्र खुलासा नहीं करती है तो जिलाधिकारी और कमिश्नर के यहां भी हम अपनी शिकायत दर्ज कराएंगे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!