A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरदेवास
Trending

भागवत भूषण डॉ संतोष देव जी महाराज का मां चामुंडा सेवा समिति ने किया स्वागत है

देवास। स्वामी गुरु चरण दास महाराज उदासीन एस पूज्य सिंध हिंदू पंचायत देवास द्वारा स्थानीय मोहन धाम मंदिर में 4 से 10 नवंबर तक आयोजित की गई श्रीमद् भागवत कथा रूपी ज्ञान गंगा में सैंकड़ों धर्म प्रेमी डुबकी लगाकर धर्म लाभ ले रहे हैं। विश्व विख्यात भागवत भूषण डॉक्टर संतोष देव जी महाराज शिव धारा आश्रम अमरावती के मुखारविंद से अमृतमय भागवत वर्षा हो रही है। इस दौरान मां चामुंडा सेवा समिति द्वारा समिति संयोजक समाजसेवी रामेश्वर जलोदिया के नेतृत्व में समिति पदाधिकारी नरेंद्र मिश्रा, नारायण व्यास द्वारा व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर पूज्य महाराज श्री का शाल, श्रीफल, पगड़ी पहनाकर पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया। आयोजक मंडल द्वारा छप्पन भोग लगाया गया। पूज्य महाराज डॉक्टर संतोष देव जी ने भगवान श्री कृष्ण के भगवान शिव जी के द्वारा दर्शन करने की भावपूर्ण व्याख्या कर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर मोहन धाम मंदिर के गुरु चरण महाराज, पूज्य सिंध हिंदू पंचायत के पदाधिकारी अध्यक्ष, हरीश मनवानी, कमल चावला,हरीश छाबड़िया, मां चामुंडा सेवा समिति के सुशील शिंदे कमल चौहान सहित सैकड़ो धर्म प्रेमियों ने कथा श्रवण कर धर्म लाभ लिया।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!