A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

चार महीने के प्रेम विवाह का दुखद अंत: पत्नी की गला घोंट पति ने कर दी हत्या, शरीर पर मिले जख्म…आरोपी फरारमूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिहोरा बाजे में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। दहेज उत्पीड़न के आरोप में मृतका के पति और अन्य पर केस दर्ज किया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए।

Screenshot 20241114 182913 1मूूंढापांडे में हत्या के बाद जांच करती पुलिस – फोटो : संवादमूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिहोरा बाजे में बुधवार सुबह एक महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। महिला ने पहले पति को तलाक देकर चार माह पहले ही सुबहान से प्रेम विवाह किया था। महिला के गले और शरीर पर चोटों के निशान हैं। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है।

हत्या के बाद आरोपी पति समेत कई ससुराल वाले घर से भाग गए। रामपुर जनपद के अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर निवासी मेहनाज (24) की शादी चार साल पहले तेलीपुरा निवासी युवक के साथ हुई थी। इसी बीच मेहनाज के प्रेम संबंध मूंढापांडे के सिहोरा बाजे गांव निवासी सुबहान के साथ हो गए।सुबहान के गांव में ही मेहनाज के मामा रहते हैं। सुबहान सैलून पर काम करता है। प्रेम प्रसंग के बाद मेहनाज सुबहान के साथ फरार हो गई थी। इस मामले में अजीमनगर थाने में उसके मायके वालों ने केस दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया था। हालांकि, इस घटना के बाद पहले पति ने मेहनाज को तलाक दे दिया था।

सात अगस्त 2024 को सुबहान ने मेहनाज से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद से मेहनाज सुबहान के घर में ही रह रही थी। मेहनाज के भाई नासिर का आरोप है कि शादी करने के बाद सुबहान और उसके परिवार के लोग दहेज के लिए उत्पीड़न कर रहे थे। छोटी-छोटी बातों पर उसे ताने देते थे।बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे उसे सूचना मिली कि उसकी बहन की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। नासिर और उसके परिवार के लोग सिहोरा बाजे पहुंचे मेहनाज का घर में शव पड़ा था। उसके गले पर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर सीओ हाईवे कुलदीप गुप्ता और थाना प्रभारी आरपी शर्मा भी मौके पर पहुुंच गए और फोरेंसिक टीम मौके पर बुला ली गई।

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर पति सुबहान, ससुर दिलशाद, सास फिरोजा, गुलफिजा, अरमान और भूरा के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।मौ दीन पत्रकार रिपोर्टर भोजपुर जिला मुरादाबाद

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!