A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीताज़ा खबरमध्यप्रदेश

पत्नी ने ससुराल चलने से किया मना तो ट्रेन के सामने लेट गया नाराज पति

लोको पायलट ने रोकी ट्रेन, रीठी के सलैया रेलवे स्टेशन की घटना

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP.IMG 20241118 WA0002 1

रीठी थाना अंतर्गत सलैया रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक युवक की हरकत से हंगामे स्थिति बन गई। उसके चक्कर में ट्रेन तक रोकनी पड़ी। दरअसल, उसकी पत्नी मायके गई थी, जिसने वापस लौटने से मना किया तो नाराज़ पति ट्रेन के सामने जाकर लेट गया। पटरी पर लेटे युवक पर लोको पायलट की नजर पड़ गई और उसने ट्रेन रोक दी, जिससे युवक की जान बच गई। सलैया पुलिस चौकी प्रभारी विजेन्द्र तिवारी ने बताया कि 35 वर्षीय युवक बहादुर चौधरी बड़गांव का निवासी है और उसकी ससुराल सलैया में है। पत्नी मायके आई थी, जिसे लेने के लिए वो सलैया आया था। पत्नी ने बीमारी की वजह से साथ जाने से मना कर दिया। इससे पहले भी वो मना कर चुकी थी। लिहाजा पति नाराज हो गया और सलैया रेलवे स्टेशन पहुंच गया। इस दौरान मेमो ट्रेन आ रही थी, तभी युवक पटरी पर लेट गया। चालक ने युवक को लेटते देख लिया, वहीं यात्री भी हल्ला मचाने लगे, जिसके बाद चालक ने ट्रेन रोक दी। उसके बाद युवक को पटरी से हटाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने नाराज युवक को समझाइश दी जिसके बाद युवक शांत हुआ और घर को लौटा।

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!