A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरसिद्धार्थनगर 

एंबुलेंस के इंतजार में हादसे में घायल युवक की मौत

शोहरतगढ़। एंबुलेंस की देरी ने हादसे के शिकार एक युवक की जान ले ली। घटना बृहस्पतिवार देर शाम चिल्हिया थाना क्षेत्र के कपिया चौराहे पर हुई। मौके से गुजर रहे शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने घटना की जानकारी चिल्हिया पुलिस और एंबुलेंस को भी दी।
विधायक का आरोप है की सूचना देने के 40 मिनट बाद तक न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस। घायल की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसा निवासी रमन श्रीवास (21) पुत्र टीकाराम बृहस्पतिवार को बाइक से किसी कार्य से नौगढ़ गया था। देर शाम सनई से शोहरतगढ़ मार्ग से अपने घर ग्राम पंचायत परसा स्टेशन लौट रहा रहा था। अभी वह कपिया चौराहे के आगे श्रीराम जानकी मंदिर सिरवत के पास पहुंचा। तभी शोहरतगढ़ की तरफ से आ रही पिकअप ने बाइक के सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में वह रमन निवास गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं मौके से गुजर रहे विधायक विनय वर्मा भीड़ को देखकर रुक गए।इसके बाद उन्होंने चिल्हिया पुलिस और एंबुलेंस को जानकारी दी। सूचना देने के 40 मिनट बाद तक न तो चिल्हिया पुलिस पहुंची और न ही एंबुलेंस पहुंची। विधायक विनय वर्मा डीएम व सीएमओ को फोन लगाते रहे। बाद में घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाते ही मौत हो गई।
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!