A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

शहीद विनोद बंशकार के नाम से क्रिकेट स्टेडियम का कार्य जल्द शुरू हो — राजेश कु. बंशकार

टीकमगढ़//जतारा विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत मरगुआ में जनवरी 2023 में शहीद विनोद कुमार बंशकार की श्रृद्धांजलि सभा में वर्तमान क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक ने घोषणा की थी कि शहीद विनोद कुमार बंशकार के नाम से ग्राम पंचायत मरगुआ में स्टेडियम के साथ साथ शहीद की प्रतिमा भी स्थापित कराई जाएंगी परन्तु आज दिनांक तक जब कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो ज़िले के युवा समाजसेवी मां नन्नी बाई सोशल वेलफेयर सोसायटी मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री राजेश कुमार बंशकार ने जब ग्राम पंचायत मरगुआ के प्रथम नागरिक सरपंच रविन्द्र चतुर्वेदी से मुलाकात की तो पता चला कि क्षेत्रीय विधायक हरिशंकर खटीक द्वारा प्रस्ताव पारित कर दिया गया है लेकिन ग्राम पंचायत के दबंगों द्वारा स्टेडियम बाली जमीन पर कब्जा किया हुआ जब संबधित पटवारी ने निरीक्षण किया हो स्टेडियम बाली जमीन पर कब्जा कर फसल खड़ी थी इनकी लिखित रिपोर्ट सरपंच ने दिखाई परन्तु हमारी टीम ने सरपंच से साफ तौर पर कह दिया कि हमें इससे फ़र्क नहीं पड़ता कि स्टेडियम के नाम की जमीन किसी के कब्जे में है या नहीं हमें तो केवल अपने शहीद विनोद भाई के नाम से जल्द से जल्द स्टेडियम चाहिए इस पर सरपंच रविन्द्र चतुर्वेदी ने भरोसा दिलाया कि हम बहुत जल्द लिधौरा तहसीलदार और क्षेत्रीय विधायक से पुन: सम्पर्क कर जल्द से जल्द स्टेडियम का कार्य शुरू करवाएंगे।इस मौके पर संस्था के प्रदेश सचिव नरेश कुमार बंशकार के साथ साथ प्रदेश उपाध्यक्ष पवन भरतेलिया भी मोजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!