
*महिला सुरक्षा संवाद हम होंगे कामयाब पखवाड़े के तहत निकली जागरूकता रैली*
सेगाँव :-हम होंगे कामयाब पखवाड़ा का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग सेगाँव द्वारा पुलिस विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से किया गया जिसमे महिलाओं के उत्थान व हिंसा से रोकथाम हेतु पुलिस चौकी सेगॉव में महिलाओं को महिला कानूनों की जानकारी पुलिस अधिकारियो द्वारा विस्तार से दी गईं जिसमे महिलाओं,बालिकाओं को पॉस्को एक्ट, घरेलू हिंसा, बाल विवाह निषेध अधिनियम2006के प्रावधानों से अवगत कराया कर गया! , पश्चात जिला कार्यक्रम अधिकारी भारती अवास्या के मार्गदर्शन में व सुनील मोरे परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास की उपस्थित मै पुलिस चौकी सेगाँव से
बाल विवाह मुक्त भारत संबंधी जागरूकता रैली निकाली गईं जिसमे बड़ी संख्या मै आँगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही जो बेटी बचावो, बेटी पढ़ावो,बाल विवाह बंद करो जैसे नारे लगाती नजर आई रैली नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए कन्या हायर सेकंडरी स्कूल सेगाँव पहुंची जहाँ उपस्थित सभी ने बाल विवाह मुक्त भारत की शपथ ली

सेगाँव से प्रवीण यादव की खबर




