
विधानसभा प्रश्नों का उत्तर भेजने नोडल अधिकारी नियुक्त
आगामी विधानसभा सत्र को दृष्टिगत रखते हुए अपर कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर विधानसभा प्रश्नों का उत्तर तैयार कराकर समय-सीमा में उत्तर भेजने हेतु प्रिया पाठक (परि.) डिप्टी कलेक्टर जिला सीधी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विधानसभा सत्र दिसम्बर 2024 प्रारंभ होने से प्रशासनिक कार्य सुविधा के दृष्टि से अवकाश दिवस में भी समस्त कार्यालय खुले रहेंगे। समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि विधानसभा प्रश्नों का उत्तर तैयार कर समय-सीमा में भेजने हेतु अपने स्तर से अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाया जाना सुनिश्चित करें।




