
प्रदेश सरकार खेल के विकास और खिलाड़ियों की मदद के लिए संकल्पित ~ गिरीश यादव
साइकिलिंग के लिम्का बुक ऑफ
वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी खिलाड़ी आकाश यादव ने प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव से की मुलाकात
जौनपुर जिला के शाहगंज में वर्ल्ड रिकॉर्ड धारी खिलाड़ी आकाश यादव ने प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश यादव से मुलाकात की । इस मुलाकात में क्षेत्र में खेल और
खिलाड़ियों की बेहतरी को लेकर चर्चा हुई । राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार खेल के विकास और खिलाड़ियों की मदद के लिए संकल्पित है । उन्होंने कहा कि खेल से जुड़े अवसरों को बढ़ाने के लिए क्षेत्र में हरसंभव प्रयास किए जाएंगे ।
खिलाड़ी आकाश यादव ने बताया कि वो पवई आजमगढ़ निवासी हैं । उन्होंने बताया कि वो इस समय शूटिंग की तैयारी चेन्नई से कर रहे हैं और ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं । हाल ही में उन्हें चंडीगढ़ में आयोजित ओपन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल मिला है । आकाश यादव ने कहा कि आप का बच्चा अगर खेल में आगे जाना चाहे, तो उसका पूरा सहयोग करें । मौजूदा दौर में खेलों में भविष्य उज्ज्वल है । उन्होंने खेलमंत्री से क्षेत्र में खेलों में कामयाबी के अवसर बढ़ाने की मांग की ताकि युवा खेलों की तरफ आकर्षित हों । इस के अलावा खिलाड़ी आकाश यादव नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, सामुदायिक स्वास्थ केंद्र शाहगंज के अधीक्षक डॉ.रफीक फारुकी, बसंती देवी आई टी आई के निदेशक दिवाकर मिश्रा, के साथ देशी घी भण्डार के निदेशक श्रीश मोदनवाल से औपचारिक मुलाकात की साथ ही सभी स्नेह और आशीर्वाद लिया।




