A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेखरगोनताज़ा खबर

कलेक्ट्रेट कार्यालय खरगोन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया!

FB IMG 1733222024366 FB IMG 1733222026755 FB IMG 1733222021864 FB IMG 1733222019418

 

कलेक्ट्रेट कार्यालय खरगोन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया!

 

 

प्रत्येक मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई की कड़ी में 03 दिसंबर को कलेक्ट्रेट कार्यालय खरगोन में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें संयुक्त कलेक्टर श्री सत्यनारायण दर्रे एवं श्रीमती हेमलता सोलंकी ने आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनका त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 67 आवेदक अपनी समस्याएं लेकर आए थे।

जनसुनवाई में महेश्वर जनपद की ग्राम पंचायत जलकोटा की शानु पति कालू कहार संबल योजना की फाईल तकनीकी खराबी होने से ऑनलाइन नहीं होने की शिकायत लेकर आयी थी। उनका कहना था कि पति कालू कहार की 22 मई 2024 को मृत्यु हो गई थी। संबल योजना में उनका पंजीयन है लेकिन फाईल तकनीकी खराबी होने से ऑनलाईन नहीं हो पायी है। अतः उसे संबल योजना का लाभ दिलाया जाए।

जनपद पंचायत भीकनगांव की ग्राम पंचायत अमनखेड़ी के सरपंच एवं सचिव ग्राम लखापुर ढाक बैड़ी मार्ग पर अपर नदी पर पुलिया निर्माण की मांग लेकर आये थे। उनका कहना था कि नदी पर पुलिया नहीं होने से ग्रामीणों एवं किसानों को परेशानी होती है। ग्राम पंचायत कोदला जागीर के ग्रामीण शिकायत लेकर आये थे कि सरपंच एवं सचिव की मनमानी के कारण वार्ड क्रमांक 08 में सरकारी ट्यूबवेल के पास गंदा पानी जमा हो रहा है और वार्ड वासियों को बोरिंग का गंदा पानी पीना पड़ रहा है। सरपंच सचिव द्वारा साफ-सफाई नहीं करायी जा रही है। अतः ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव को ट्यूबवेल के आसपास साफ-सफाई करने का निर्देश दिया जाए।

ताराचंद मण्डलोई शिकायत लेकर आये थे कि अमरबगवां तालाब का पानी पिछले 04-05 वर्षों से नहर में नहीं छोड़ जा रहा है। जिससे ग्राम मलतार, मदरान्या एवं बगवां के किसान परेशान हो रहे हैं। अतः तालाब का पानी शीघ्र नहर में छोड़ा जाए।

 

प्रवीण यादव की खबर

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!