A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबरमेरठ

मेरठ। गुरुवार को कैपिटल हॉस्पिटल में बड़ा हादसा हो गया, जब अस्पताल की लिफ्ट का बैंड अचानक टूटने से लिफ्ट नीचे गिर गई। इस दर्दनाक घटना में लिफ्ट में सवार गर्भवती महिला की गर्दन फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई।

मेरठ के कैपिटल हॉस्पिटल में लिफ्ट हादसा: गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा

2 लोगो pngf 2

मेरठ के कैपिटल हॉस्पिटल में लिफ्ट हादसा: गर्भवती महिला और नवजात की मौत, अस्पताल में हंगामा

मेरठ।
गुरुवार को कैपिटल हॉस्पिटल में बड़ा हादसा हो गया, जब अस्पताल की लिफ्ट का बैंड अचानक टूटने से लिफ्ट नीचे गिर गई। इस दर्दनाक घटना में लिफ्ट में सवार गर्भवती महिला की गर्दन फंसने से मौके पर ही मौत हो गई। महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की भी मौत हो गई।

घटना का विवरण:
लिफ्ट में कुल चार लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि महिला की आज ही डिलीवरी होनी थी। घटना के बाद परिजन अस्पताल में बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। मौके पर पहुंची अस्पताल की टेक्निकल टीम ने बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक महिला और उसके अजन्मे शिशु की जान जा चुकी थी।

हंगामा और तोड़फोड़:
इस हादसे के बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के शीशे और बेड तोड़ दिए। अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा हुआ। हालात बिगड़ते देख पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस जांच जारी:
सीओ सिविल लाइन अभिषेक तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

मरीजों को शिफ्ट किया गया:
घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने सभी मरीजों को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट कर दिया है। यह हादसा अस्पताल की लापरवाही को उजागर करता है और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े करता है।

(रिपोर्ट: एलिक सिंह)
वंदे भारत लाइव न्यूज़
खबर, विज्ञापन और सूचना के लिए संपर्क करें: 8217554083

[yop_poll id="10"]
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!