A2Z सभी खबर सभी जिले की

अधिवक्ताओं ने लगाया जागरूकता कैंप

कैंप लगा कर दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अधिवक्ताओ को जागरूकता कैम्प लगा दी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
बार एसोसिएशन पर लगा जागरूकता शिविर

 वंदे भारत ! कानपुर नगर

अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति द्वारा कानपुर बार एसोसिएशन गेट पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अधिवक्ता कल्याण जागरूकता शिविर लगाया गया।IMG 20241209 WA0023 1 IMG 20241209 WA0022

जागरूकता कैम्प का उद्घाटन अमित सिंह महामंत्री कानपुर बार एसोसिएशन ने करते हुए कहा कि जागरूकता कैम्प से अधिवक्ताओं को प्रदेश की सभी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आसानी से मिल जाती है इस अधिवक्ता हितार्थ कार्य की हम सराहना करते है।
संयोजक पं रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लॉयर्स एसोसिएशन ने बताया कि हर वर्ष लगाए जा रहे अधिवक्ता कल्याण जागरूकता कैम्प का उद्देश्य अधिवक्ताओं को प्रदेश में लागू सभी अधिवक्ता हितकारी योजनाओं की जानकारी देना है अधिवक्ता और उनके परिवार को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभता से कैसे मिलेगा की भी जानकारी शिविर में दी गई। साथ ही सभी योजनाओं के फार्म भी निःशुल्क प्रदान किए जाते है।
आज 231 अधिवक्ताओं ने कल्याणनिधि योजना की सदस्यता ली। 16 अधिवक्ताओं की सदस्यता बहाल कराई और 3 मृत्यु अनुदान योजना के फार्म वितरित किए गए।
प्रमुख रूप से उमा शंकर गुप्ता चेयरमैन एल्डर कमेटी राम नवल कुशवाहा अरविंद दीक्षित सजीव कपूर शिवम गंगवार नवनीत पाण्डे गुरमीत सिंह अंकुर गोयल पंकज दीक्षित सी के सर्राफ संदीप वर्मा कंचन गुप्ता अतुल सिंह विनय मिश्रा आनंद सेठी इंद्रेश मिश्रा के के यादव आदि रहे।

[yop_poll id="10"]
Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!