A2Z सभी खबर सभी जिले की

सिद्धार्थनगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 451 जोड़ों का हुआ विवाह संपन्न

सिद्धार्थनगर जिले के बीएसए ग्राउंड में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 451 जोड़ों का विवाह और निकाह हुआ। कार्यक्रम में स्थानीय सांसद जगदम्बिका पाल, जिले के विधायकों, और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लिया। सामूहिक विवाह में 353 हिंदू जोड़ों का विवाह, 59 मुस्लिम जोड़ों का निकाह और 39 बौद्ध जोड़ों की शादी कराई गई।मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बी.एस.ए. ग्राउंड में रविवार को सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधायक डुमरियागंज सैय्यदा खातून और जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर. की उपस्थिति में 451 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इसमें 355 हिंदू, 57 मुस्लिम और 39 बौद्ध जोड़े शामिल थे।IMG 20241217 062416

सजावट और व्यवस्थाओं से प्रभावित जोड़े

कार्यक्रम की सजावट बेहद खूबसूरत थी और पंडालों में हर शादी और निकाह विधिपूर्वक संपन्न हुआ। सामूहिक विवाह के इस आयोजन से जुड़े लोग, विशेषकर विवाह करने वाले जोड़े, इस आयोजन से बेहद खुश थे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस पहल की सराहना की और कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से गरीबों की शादी हो रही है। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।IMG 20241217 062623

जिलाधिकारी ने दी जानकारीIMG 20241217 062647

जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने बताया कि इस मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 451 जोड़ों की शादी कराई गई। उन्होंने कहा कि शासन की योजना के तहत हर जोड़े को 35 हजार रुपए उनके खाते में ट्रांसफर किए गए। इसके अलावा, घरेलू सामान भी जोड़ों को प्रदान किए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस बार 539 जोड़ों की शादी का लक्ष्य था, लेकिन कुछ जोड़े अभी बाकी हैं, जिन्हें भविष्य में विवाह विधि-विधान से कराया जाएगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!