A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबरबिहार

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदवंंतनगर पर धरना आशा फेसीलिटेटर कि प्रदर्शन

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदवंंतनगर पर धरना आशा फेसीलिटेटर कि प्रदर्शन

उदवंतनगर। बिहार राज्य आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संध के बैनर तले सभी आशा एवं आशा फेसिलिटेटरों ने संध मंत्री सुवेश सिंह के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उदवंंतनगर पर धरना प्रदर्शन किया तथा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा अभिषेक कुमार के माध्यम से सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंपा। बिहार राज्य आशा एवं आशा फेसिलिटेटर संध ने बिहार सरकार के मनमानी पूर्ण रवैए तथा आठवीं पास तकनीकी रूप से अप्रशिक्षित आशा एवं आशा फेसिलिटेटर को आयुष्मान कार्ड बनाने तथा पारिवारिक सर्वे को भाव्या पोर्टल पर लोड़ करने के विरुद्ध आशा कार्यकर्ताओं ने सीएचसी पर प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुवेश सिंह ने कहा कि सरकार आशा कार्यकर्ताओं पर दमनात्मक कारवाई कर रही है। तकनीकी रूप से अप्रशिक्षित आशा एवं आशा फेसिलिटेटर को आयुष्मान कार्ड बनाने तथा पारिवारिक सर्वे को भाव्या पोर्टल पर लोड़ करने के लिए बाध्य कर रही है जो न्याय संगत नहीं है।इस तुगलकी फरमान को सरकार जल्द वापस ले वर्ना आन्दोलन सुनिश्चित है। वहीं प्रखंड मंत्री सरिता देवी ने एक हजार रूपये पारितोषिक की जगह ढाई हजार रूपये मानदेय करने की मांग की। मौके पर बिनोद सिंह, सरिता देवी प्रमिला देवी, उर्मिला देवी,रीता देवी,मंजू देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ता मौजूद थीं।

Back to top button
error: Content is protected !!