
सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज संवाददाता सुशील द्विवेदी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा किसानों को सरलता एवं सुलभता से न्याय एवं शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए चलाए जा रहे विशेष राजस्व अभियान, सी एम हेल्प लाइन के प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश के 55 कलेक्टर न्यायालयों में सागर कलेक्टर कार्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यहां बता दें कि अपने स्वभाव के अनुरूप सागर कलेक्टर संदीप जीआर को अपने अधीनस्थ अमला एसडीएम, तहसीलदार ,नायब तहसीलदार ,आर आई, पटवारी के कामों की समय-समय पर मानीटरिंग कर कामों में तेजी लाने और राजस्व प्रकरणों का समय सीमा पर निराकरण करने के निर्देश का प्रतिफल यह मिला की राजस्व प्रकरण निराकरण एवं सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सागर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। यह आने वाले नव वर्ष 2025 के लिए भी सागर जिले के सुखद शुरुआत साबित होगी। जहां भी जिस जिले में कलेक्टर का दायित्व निभाया अपने पद के अनुरूप कार्य करते हुए हमेशा अपनी ड्यूटी एवं कर्तव्य निष्ठा से लोगो का दिल जीत लिया। कलेक्टर के रूप में कम समय में ही जबसे 5 अगस्त को सागर जिले का दायित्व संभाला है, मुख्यमंत्री ने इन पर अपना विश्वास जताया था और महज पांच महीने में ही कलेक्टर ने अपने कार्यों से सभी का दिल जीत लिया है। उनकी कार्यशैली का ही परिणाम है , जिसके फलस्वरूप प्रदेश के 55 कलेक्टर न्यायालय में से सागर कलेक्टर न्यायालय ने राजस्व प्रकरणों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।कलेक्टर के निर्देश एवं मार्गदर्शन में सीएम हेल्पलाइन का संतुष्टि पूर्ण निराकरण करने में सागर जिले को मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उल्लेखनीय है कि जिले में नबंवर माह में कुल 11 हज़ार 432 शिकायतें प्राप्त हुईं थीं, जिनका संबंधित शिकायतकर्ता से संपर्क कर संतुष्टि पूर्वक 50.65 प्रतिशत निराकरण किया गया। 50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का वेटेज 14.81 प्रतिशत एवं निम्न गुणवत्ता से बंद शिकायतों का वेटेज 10, नॉन अटेंडेंट शिकायतों का वेटेज 10 प्रतिशत इस प्रकार कुल वेटेज स्कोर 84.75 प्रतिशत रहा और जिले ने ए ग्रेड प्राप्त किया।







