A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकृषिछत्तीसगढ़टेक्नोलॉजीधमतारीमनोरंजनलाइफस्टाइल

कुरूद में 22 से ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन, प्रथम विजेता को मिलेगा 5001 रुपये का प्राइज

images 2 1श्रवण साहू,कुरूद। न्यू शिक्षक कालोनी कुरूद के तत्वावधान में दो दिवसीय ओपन चेस प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 और 23 को किया जा रहा है जिसमें कुरूद क्षेत्र और आसपास के चेस प्रेमी अपने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दिमागी कसरत करेंगे।आयोजन क्लब के अध्यक्ष मनोज टंडन ने बताया कि कुरूद में यह पहली बार इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, हम चाहते हैं कि इस स्वच्छ शतरंज का खेल का हिस्सा बने और आकर्षक पुरस्कार प्राप्त करें।

क्लब का उद्देश्य लोगों को सतरंज के प्रति रूचि पैदा करना और छात्र-छात्राओं को इस खेल के लिए प्रेरित करते हुए प्लेटफार्म तैयार करना है।बच्चों, युवकों, और बुजुर्ग सभी वर्ग के लोग इस प्रतियोगिता का आनंद उठाये और खासकर बच्चों के लिए मानसिक रचनात्मक कौशल का परिचय देंगे। वर्तमान में वर्ड चैम्पियन डी गुगेश नवयुवकों के लिए प्रेरणा स्रोत है, गली गांव में में भी ऐसे होनहार प्रतिभाशाली रहते हैं जिन्हें ये मंच उनके लिए है, इसलिए हम चाहते हैं कि अधिक से अधिक संख्या में भाग ले।क्लब के माध्यम से भारत के प्राचीन खेल सतरंज को बढ़ावा देना और न्यू जेनरेशन को इस खेल के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एक नूतन पहल किया जा रहा है जिसका प्रथम सोपान के रूप में आने वाले 22 और 23 दिसंबर 2024 को शीतकालीन अवकाश में चेस प्रतियोगिता का आयोजित किया जा रहा है।

सिनियर और जुनियर दो वर्गों में होंगे प्रतियोगिता:

प्रथम प्राइज सिनियर 5001रू. द्वितीय पुरस्कार 2001रू , इसी तरह जुनियर ग्रुप का प्रथम 2101 रू.और द्वितीय1501 रू. रखा गया है, इसके अलावा क्लब की ओर से प्रशस्ती पत्र और शिल्ड भी प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने डीपी देवांगन, सरोज साहू, पुरूषोत्तम साहू, मनोज टंडन, डॉ बी.एल. अग्रवाल, रवि पटेल, अन्नू देवांगन, गौरेश साहू, सन्नी चंद्राकर, हृदयभूषण कहार, थानेश्वर कश्यप, फालेश्वर कुर्रे, दिलीप साहू, एसडी मानिकपुरी, सतीश साहू, नीलेश भारद्वाज, मेहताब साहू राजेन्द्र श्रीवास्तव, नारद कोसले, मनहर सर, दीपेश गंजीर, राज टंडन , नूतन कोसले, प्रीति साहू, माधवी साहू आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में लिटिल मास्टर राजा साहू आकर्षक का केंद्र रहेंगे। इस आयोजन से शिक्षक कालोनीवासी बड़ी उत्साहित हैं और कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!