
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह जी का गुरुवार की रात मे निधन हो गया। उनकी आयु 92 वर्ष थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमितशाह जी ने उनके सरकारी आवास जाकर उन्हे नम्र श्रद्धांजलि दी। कैबिनेट की बैठक मे पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई और शोक प्रस्ताव पारित किया गया। जानकारी अनुसार मनमोहन सिंह जी लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे। हास्पिटल बुलेटिन के अनुसार कल रात 09:51बजे उनहोनें अंतिम सांस ली। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार 28 दिसंबर को सुबह 09:30 बजे दिल्ली स्थित ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी मुख्यालय से शुरू होगी। यह जानकारी कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने दी। उनहोनें बताया कि शनिवार सुबह 08बजे डॉ मनमोहन सिंह जी का पार्थिव शरीर उनके आवास से कांग्रेस मुख्यालय से लाया जायेगा। जहां सुबह 8:30बजे से9:30बजेतक अंतिम दर्शन के लिए रखा जायेगा। डॉ मनमोहन सिंह जी का पार्थिव शरीर कल कांग्रेस मुख्यालय मे रखा जायेगा। जहां पर आमलोग उनहें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेगे। जानकारी अनुसार कल उनका अंतिम संस्कार होगा।






