A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेताज़ा खबर

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवती का अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवती का अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

संदिग्ध परिस्थितियों के चलते युवती का अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

बदायूं बिल्सी : नगर के मोहल्ला नंबर 3 में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते नेहा पुत्री दिलशाद (22) का शव अपने ही घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला ।शव को जब परिजनों ने सुबह 4:30बजे उठकर देखा तो परिवार में कोहाराम मच गया ।मृतिका के पिता दिलशाद का आरोप है कि उसकी बेटी को कुछ लोग ब्लैकमेल कर रहे थे जिसके चलते उसने आत्महत्या करने का कदम उठा लिया और आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार ने ब्लैकमेल करने वाले लोगों के खिलाफ बिल्सी कोतवाली में 6 लोगों के खिलाफ गम्भीर आरोप लगाते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई और सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुँचे कोतवाल राजेंद्र पुंडीर ने शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया साथ ही पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने का पीड़ित परिवार को आश्वासन inदिया। मृतक युवती के पिता दिलशाद पुत्र अलीजान ने बताया कि मेरी तीन पुत्री हैं मेरी दूसरे नंबर की पुत्री नेहा उम्र 22वर्ष का रिश्ता जमशेद पुत्र इरफान निवासी ग्राम धनौली थाना बिल्सी जिला बदायूं के साथ करीब 6 माह पूर्व तय हुआ था। दिनांक 24.12.2024 को जमशेद की परिवार वाले मेरी बेटी का जोड़ा पहनाकर अपना कर गए थे। लेकिन हमारे मोहल्ले का लड़का जुनैद पुत्र नूर, नूर पुत्र शाहिद, खालिद पुत्र शाहिद, शबाना पत्नी खालिद, रुखसाना पुत्री शाहिद, और साबिर मोहल्ला नंबर 3 कस्बा बिल्सी जिला बदायूं ने मेरे होने वाले दामाद जमशेद व उसके परिवार वालों से दबाव देकर कहा कि लड़की नेहा हमारे लड़के जुनैद से बात करती है और जुनैद ही नेहा से शादी करेगा, हम नेहा की शादी किसी और से नहीं होने देंगे। जुनैद की मां ने भी मेरे होने वाले दामाद को इस बात के लिए धमकाया, कि नेहा का रिश्ता हम अपने लड़के जुनैद से ही करेंगे, इन सब बातों से परेशान होकर जमशेद ने हमारी बेटी से रिश्ता तोड़ लिया। मेरी पुत्री नेहा मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुकी थी, और 27.12.2024 को प्रातः करीब 4:30 बजे सुबह मकान की छत के पंखे से दुपट्टे से फांसी लगा मौत गले लगा लिया।

बदायूं ब्यूरो विवेक चौहान

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!