A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेउत्तर प्रदेशताज़ा खबर

नरैनी में बंटवारे को लेकर भतीजों ने चाची को सरेआम पीटा

नरैनी में बंटवारे को लेकर भतीजों ने चाची को सरेआम पीटा

बांदा 

गिरवां थाना क्षेत्र के बंडे गांव निवासी हरिमोहन प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पत्नी फूलमती अपने घर पर बैठी थी। भाई के दोनों लड़के घर के सामने आए और बंटवारा की बात को लेकर गाली गलौज करने लगे।पत्नी ने गाली गलौज का विरोध किया तो मारने-पीटने लगे। सीसी सड़क पर उठाकर पटक दिया। इससे पत्नी के सिर और शरीर में गंभीर चोट आई। आरोपितों कल्लू प्रजापति और राजेश प्रजापति पुत्र चुन्नू के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पिता की डांट के बाद दो बच्चे हुए लापता

बांदा

गिरवां थानाक्षेत्र के शिवहद गांव निवासी मुन्ना रैदास पुत्र शिवदयाल के मुताबिक, छह माह से उमाशंकर तिवारी निवासी खपटिहाकलां के बोर में परिवार सहित रहकर दूसरों का खेत बंटाई लेकर जीवनयापन करता है। बेटों 14 वर्षीय रूतेश व 10 वर्षीय बेटी खुशी को डांट-फटकार लगाई थी। दोनों नाराज होकर कहीं चले गये हैं। आसपास व रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की। पर कहीं पता नहीं चल सका।

Back to top button
error: Content is protected !!