
पूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुमार कुणाल जी का हृदयाघात होने की वजह से रविवार की सुबह निधन हो गया है। हृदयाघात के बाद उन्हें इलाज के लिए महावीर वत्सला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर उनका निधन हो गया है। मुजफ्फरपुर के बरूराज के निवासी किशोर कुमार कुणाल की पहचान एक तेज तरार आईपीएस अधिकारी के रूप होती रही है। नौकरी छोड़ने के पश्चात बहुत समय से वे समाज सेवा का कार्य करते रहे हैं। वर्ष 2024 के जाते जाते आज एक और बुरी खबर सामने आ रही है। भूतपूर्व आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुमार कुणाल जी का हृदयाघात होने से आज रविवार की सुबह निधन हो गया। प्राप्त जानकारी अनुसार हृदयाघात होने के तुरंत बाद उनहें महावीर वत्सला चिकित्सालय ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उनहें मृत घोषित कर दिया। उनका निधन हो जाने से प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। प्राप्त जानकारी अनुसार निधन के बाद उनके पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया है। जहां पर लोग उन्हे श्रद्धांजलि देने पहुंच रहे है। उनका अंतिम संस्कार कल सोमवार को किया जायेगा। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, तेजस्वी यादव, लालू यादव, सहित कई नेताओं ने आचार्य किशोर कुमार कुणाल के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। पूर्व आईपीएस अधिकारी किशोर कुमार कुणाल बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के पूर्व अध्यक्ष और महावीर मंदिर न्यास समिति के संस्थापक सचिव भी रहे हैं। उनके निधन से प्रशासनिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति हुई है। ।। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है”।।