
कार की टक्कर से युवक घायल
बांदा
देहात कोतवाली क्षेत्र के डाडिनपुरवा निवासी 22 वर्षीय वीरू पुत्र जयशंकर रविवार दोपहर किसी काम से कालूकुआं आया था। वह बाइक खड़ी करने के बाद सड़क पार करके पानी पीने जा रहा था। सामने से आई तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दंपति को लाठी से पीटा कराई रिपोर्ट दर्ज
बांदा
तिंदवारी थानाक्षेत्र के ग्राम खौडा की बिजली पत्नी लल्लू आरख के मुताबिक, सुबह आठ बजे परिवार के मुन्ना पुत्र देवीदीन आरख ने घर का दरवाजा बनाने को लेकर उसे और पति पर लाठी से हमलाकर दिया। दंपति का शोर सुनकर आसपास के लोग बीचबचाव करने आये तो आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज हुई है।
भाड़ा और ट्रक मांगने पर धमकाया
बांदा
कानपुर देहात के कमलपुर स्थित ग्राम अफसरिया के मुताबिक एसोसिएटेड बेचर्स ग्राम जरर में सेल्स हेड के पद पर कार्यरत है।अपने दो ट्रक अनूप कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी बासी को भाड़ा पर चलवाने के लिए दिए थे। अनूप कुमार पुत्र रामकिशोर ने जनवरी 2023 से लेकर एक जुलाई 2024 तक आठ लाख रुपया भाड़ा नहीं दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।











