
दो दिन से नहीं निकली धूप सर्द हवाएं चल रही हैं। ऐसे में मौसम में चौक-चौराहों पर जलते अलाव राहगीरों को सर्दी से बचाते हैं पर अतर्रा प्रशासन की ओर से अलाव को लेकर गजब का तमाशा किया जा रहा है। अलाव के लिए लकड़ी की जगह चौक-चौराहों पर बुरादा डलवाया जा रहा है।
रविवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरा छटा, फिर भी दिनभर धूप के दर्शन नहीं हुए। शाम ढलते सर्द हवाएं बहने लगीं। ऐसे में सर्दी से राहत के लिए अलाव ही एकमात्र सहारा रहता है।
रविवार को अतर्रा नपा प्रशासन की तरफ से अलाव के लिए लकड़ी का बुरादा डलवाया गया। जिसने भी चौक-चौराहों पर बुरादा पड़ा देखा, वह नपा के अलाव जलवाने के तमाशे को लेकर लोग आक्रोशित रहे। बाजार में दुकानदार राजू, राहुल, शारदा, मोहन, लल्ला, राम आदि ने बताया कि मौसम एकदम से बिगड़ गया। ऐसे में ग्राहक भी कम ही खरीदारी को निकल रहे हैं। सर्दी के पुख्ता इंतजाम नही हैं । अलाव ही एकमात्र सहारा है। पर अलाव के नाम पर तमाश किया जा रहा है।खुद ही इंतजाम कर अपनी-अपनी दुकानों के पास अलाव जलवा रहे हैं।











