
दुकान में घुसकर की मारपीट
दुकान में घुसकर की मारपीट*बांदा। गिरवां थानाक्षेत्र के ग्राम अकबरपुर की रचना गुप्ता पत्नी ओमप्रकाश गुप्ता के मुताबिक, शाम को अपनी दुकान पर पति के साथ बैठी थी। पड़ोस की मधु उर्फ रेखा पुत्री बादल गुप्ता, उसका भाई आशीष गुप्ता, रामकिशोर माली पुत्र झल्लू माली, बीना पत्नी रामकिशोर माली दुकान पर आई। पुरानी रंजिश के कारण गाली गलौज करने लगे। मना करने पर पति के साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने बचाया। आरोपितों के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जेठ और दो देवर पर दर्ज कराई रिपोर्ट
बांदा
कमासिन थानाक्षेत्र के ग्राम दलपापुरवा की कमलेसिया पत्नी अनीश यादव के मुताबिक, सुबह सात बजे वह और सास भूरी पत्नी शिवबरन यादव में विवाद हुआ। जेठ मनीष, देवर शिवभजन व होरीलाल ने लात-घूसों व लाठी डण्डा से बुरी तरह मारा पीटा। पीड़िता की तहरीर पर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।











